Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी विक्रम सिंहदेव राम मंधान ने बताया कि केंद्रीय जीएसटी ने जीएसटी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष व कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी का सम्मान किया सीजीएसटी आयुक्त मोहम्मद अबु समा ने कर अनुपालन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए चेंबर प्रदेश अध्यक्ष पारवानी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया सीजीएसटी आयुक्त ने कहा कि प्रदेश के जीएसटी संग्रहण में चेंबर का योगदान अतुलनीय है। जीएसटी संग्रहण के साथ ही जीएसटी नियमों के बारे में व्यापारिक संगठनों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीजीएसटी कार्यालय रायपुर का रेवेन्यू कलेक्शन भी अब लगभग 1292 करोड़ हो गया है।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!