Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
    सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस से कहा है कि नगरीय निकाय परिसीमन पर राजनीति न करें। रायपुर आवास में उप मुख्यमंत्री साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में नियमानुसार परिसीमन की कार्यवाही होगी। वहीं जनप्रतिनिधि और लोगों को दावा आपत्ति का समय दिया जाएगा। इसके बाद आपत्ति पर विचार करके परिसीमन को फाइनल किया जाएगा। सवाल उठाना सही नहीं हैं क्योंकि नियमानुसार कार्य किया जा रहा है।कांग्रेस के समय किस प्रकार से परिसीमन हुआ था इसे लोगों ने देखा है अपने हिसाब से वार्डों का जोड़-तोड़ किया गया था। पटवारियों के हड़ताल पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि सरकार इस मामले में उचित पहल कर रही है उनकी बातों को समझ रही है। उम्मीद करता हूं राजस्व पटवारी अपने हड़ताल वापस लेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यसमिति बैठक को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में परंपरा है कि प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिला और मंडल कार्यसमिति की बैठक होती है। इस बार प्रदेश में वृहद स्तर पर कार्यसमिति की बैठक की गई। इसमें जिला से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। इसी प्रकार मंडल और जिले में भी बैठक होगी।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!