Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बिलासपुर :- विश्व सिंधी पकौड़ा दिवस के अवसर पर पूज्य सिंधी महापंचायत बिलासपुर छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष भाई राजेश छुगानी के सौजन्य से शनिवार को राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब बिलासपुर में पत्रकारों के सम्मान में पारंपरिक सिंधी पकौड़ा पार्टी का आयोजन किया गया दोपहर 3 बजे आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए राजेश छुगानी ने कहा कि विश्व सिंधी पकौड़ा दिवस केवल सिंधी व्यंजनों का उत्सव नहीं बल्कि सिंधी संस्कृति परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ हैं और उनके सम्मान में इस आत्मीय मिलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पत्रकारों ने पारंपरिक सिंधी पकौड़ों का स्वाद लिया और आपसी संवाद के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में समय बिताया उपस्थित पत्रकारों ने इस पहल की सराहना करते हुए राजेश छुगानी का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन सिंधी संस्कृति के संरक्षण सामाजिक समरसता और पत्रकारों के प्रति सम्मान की भावना के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!