Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

​सिंधु संस्कार महिला विंग द्वारा 700 महिलाओं के साथ झूलेलाल चालीसा साहब का सामूहिक पाठ संपन्न

संवाददाता बृजेश शर्मा रायपुर

​रायपुर :- सिंधी समाज की आस्था और संस्कारों को अक्षुण्ण रखते हुए सिंधु संस्कार महिला विंग की अध्यक्ष डिंपल शर्मा के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान झूलेलाल के पावन दरबार में 700 महिलाओं द्वारा झूलेलाल चालीसा साहब का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया ​कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर सामूहिक आरती से हुआ इस दौरान सम्पूर्ण वातावरण बोलो झूलेलाल लाल साईं की जय” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा ​सानिध्य एवं अतिथिगण
इस पावन आयोजन को गुरु माता महंत अम्मा मीरा देवी सिंधु अमर धाम आश्रम (चक्करभाटा) की गुरु माता बरखा जसूजा एवं सदानी दरबार की दीपिका सदानी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका ऋतु वर्मा उपस्थित थीं जिन्होंने अपने सुमधुर पंडवानी गायन से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मीना अरुण साव एवं छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी उपस्थित रहीं ​सामूहिक पाठ एवं प्रार्थना आयोजन के दौरान 700 महिलाओं ने एक स्वर में वरुण देव झूलेलाल जी के चालीसा साहब का सामूहिक पाठ किया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं समस्त समाज की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की गई
​सहयोगी संस्थाएं एवं पंचायतें इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में सिंधी समाज की समस्त पंचायतों एवं सामाजिक संस्थाओं का विशेष योगदान रहा इनमें प्रमुख रूप से गोरियारी पंचायत नाहरपारा पंचायत सदानी दरबार सखी बाबा प्रेम प्रकाश आश्रम जय समाधा बाबा गुरमुख दास समिति शंकर नगर पंचायत देवेंद्र नगर पंचायत छत्तीसगढ़ पंचायत छत्तीसगढ़ महापंचायत सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया सोहनी सोच एक पहल बढ़ते कदम सारथी ग्रुप संतोषी नगर टिकरापारा राधा स्वामी नगर एसएसडी धाम बजाज कॉलोनी राजेंद्र नगर श्याम नगर संत कटोरा तालाब शांति नगर पूजा सिंधी पंचायत मोवा पंचायत हरे माधव दरबार हीरापुर पंचायत डीडी नगर दिव्य ज्योति लाखे नगर पंचायत सिविल लाइन पंचायत और आनंद नगर पंचायत शामिल रहीं ​मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम में मातृशक्ति की भारी उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता रही ​कार्यक्रम का सफल एवं ओजस्वी संचालन सुश्री जया जीवनानी एवं रेनू मनुजा द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में सिंधु संस्कार महिला विंग की अध्यक्ष डिंपल शर्मा ने सभी सहयोगी संस्थाओं पंचायतों एवं उपस्थित महिलाओं का इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!