Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सिंधी समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की मांग।

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- प्रशासन द्वारा सिन्धी समाज के प्रमुख त्यौहार पर अवकाश नहीं होता है उसी सन्दर्भ में पूज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत रायपुर का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक रायपुर उत्तर श्रीचंद सुंदरानी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सिन्धी पंचायत द्वारा आयोजित भगवान श्री झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव पर्व चेट्रीचंड्र के अवसर पर दिनांक 22 मार्च 2023 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “चंद्र जी रात” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया साथ ही भगवान श्री झूलेलाल सांई के जयंती दिवस दिनांक 23 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय अवकाश घोषित करने हेतु ज्ञापन दिया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अवकाश के मांग पर विचार किया जायेगा पूज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के चेयरमेन रमेश मिरघानी ने बताया कि मुख्यमंत्री से सिन्धी समाज की अन्य मांगों एवं समस्याओं पर भी चर्चा किया गया जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना एवं साकारात्मक समाधान करने का आश्वासन दिया पंचायत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन में शासकीय प्रतिनिधित्व देने पर आभार व्यक्त किया गया मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर बताया कि हमारी सरकार से हर वर्ग के लोग खुश हैं एवं सरकार द्वारा जनता के हित में संचालित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों से प्रदेश के सभी किसानों,मजदूरों, व्यापारियों,कर्मचारियों एवं महिलाओं में खुशी का माहौल है पूज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के महासचिव इन्द्रकुमार डोडवानी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में प्रदेशाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के साथ चेयरमेन रमेश मिरघानी किशोर आहुजा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी जितेन्द्र बडवानी चेतन तारवानी,महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष भावना कुकरेजा छत्तीसगढ़ सिंधी एकादमी की सदस्या राधा राजपाल,छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष वासु जोतवानी, भगवाना रेलवानी,सचिव सुदेश मंध्यान मोहन होतवानी एवं अधिवक्ता ट्विंकल मनवानी उपस्थित थे।

ये जानकारी छतीसगढ़ सिंधी पंचायत उपाध्यक्ष राधा राजपाल ने दी

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!