Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- आज जितने भी बड़े बड़े विद्वान, साइंटिस्ट, उद्योगपति, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट हैं उन्हें भी उनके शिक्षकों ने ही पढ़ाया है उनके हुनर को पहचान कर उस छेत्र में आगे बढ़ाया है।*

किसी शिक्षक ने बस्तियों में जाकर पढ़ाया, किसी ने दिव्यांगों का बीड़ा उठाया, किसी ने योग के क्षेत्र में कीर्तिमान रचे तो किसी ने वंचितों की शिक्षा की गारंटी ली, किसी ने सनातन संस्कारो को घर घर पहुंचाया।

इन महान विभूतियां ने समाज को जो कुछ भी दिया शायद हम ना दे पाए, लेकिन अपने जीवन के कुछ पल निकाल कर, उन्हें प्रणाम कर इनका सम्मान कर खुद का गौरव बढ़ा सकते हैं
उनकी उपलब्धियों को जानकर खुद भी प्रेरित होकर, आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्र, राज्य और समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा जरूर दे सकते हैं।
ये सभी महान विभूतियां होंगी एक मंच पर

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य 51 शिक्षकों (गुरुओं) का सम्मान समारोह
दिन – रविवार 3 सितम्बर
समय – सुबह 10.30 बजे
स्थान – सिटी सेंटर मॉल, पंडरी, रायपुर

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!