Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पीलीभीत न्यूज़ – शादी समारोह से पहले भात पहनाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए. ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 25 लोग सवार थे. इसी दौरान बाइक को बचाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं. जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.

घटना रम्पुरा उज्जैनिया गांव के पास की है. जहां शनिवार को जहानाबाद के रहने वाले करीब 25 लोग शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परासी गांव में भांजी के शादी समारोह से पहले भात पहनाने के कार्यक्रम में गए थे. कार्यक्रम से लौटने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई.

 घायल मुकुल ने बताया कि अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने एक बाइक सवार आ गया. चालक ने उसे बचाने के लिए स्टेयरिंग मोड़ दी. इससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलट गई. हादके के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. यहां इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला गंगा देवी की मौत हो गई

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!