*सागर बत्रा रायपुर*
रायपुर :- बेलतरा बिलासपुर लोक सभा अंतर्गत बेलतरा में आयोजित विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया ननिहाल किसे अच्छा नहीं लगता 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीरामलला विराजमान हुए हैं उत्तरप्रदेश में जितना उत्साह और उमंग है उससे ज्यादा उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है ये काम कांग्रेस क्या कर पाती कांग्रेस के लोग हमारी विरासत पर ही सवाल उठाते हैं यहां तक कि कांग्रेस ने तो भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार दिया इससे बड़ा अपमान भारत की सनातन आस्था को हो ही नहीं सकता भगवान श्रीराम मंदिर बन गया तो कांग्रेसी कहते है राम तो सबके हैं उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा था तब वे आए थे उस समय भी एक ही संकल्प था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह पूछा था कि आप तो अयोध्या से पहले ही रायपुर में श्रीराम मंदिर बनवा दिये हां बनवा दिया इससे यह बात साबित होती है कि अगले तीन वर्षों में अयोध्या में भी भगवान श्रीराम लला का मंदिर बनेगा। अयोध्या में मंदिर बनने के बाद डॉ.रमनसिंह ने उनसे पूछा कि कैसे अनुमान लगा लिया मैंने कहा कि बच्चा पहले ननिहाल में ही आता है और उसके बाद ही अपने धाम में विराजमान होता है मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि कांग्रेस को कोई भी काम अच्छा नहीं लगता। कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो कांग्रेस उसे अव्यवस्था आराजकता का शिकार बना देती है देश आजाद हुआ 1947 में और देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो देश को समद्धि की ओर ले जाने के बदले देश को अव्यवस्था आराजकता जातिवाद भाषावाद क्षेत्रवाद आतंकवाद नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की ढकेल दिया जानबूझ कर देश के संविधान में ऐसे ऐसे संशोधन करने के प्रयास कर बाबा साहेब आंबेडकर की भी अपमानित कर रहे थे देश के अंदर आतंकवाद अलगाववाद को बढ़ावा देते रहे। उसी में धारा 370 का जोड़ा गया जो भारत के मूल संविधान में नहीं बल्कि 1952 के संशोधन के माध्यम से कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान कर दिया गया उसी के खिलाफ भारतीय जनसंघ के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आंदोलन करना पड़ा था जिसमें नारा दिया गया था कि एक देश में दो विधान दो निशान दो प्रधान नहीं चलेंगे। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता यह नारा लगाता था। 65 वर्ष तक कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाए जब मोदी प्रधानमंत्री बने और अमित शाह जी गृहमंत्री बने तब धारा 370 समाप्त हुई कश्मीर भारत की मूल धारा से जुड़कर विकास की ओर गतिशील हुआ और कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा हो गया। देश में कहीं भी जोर से पटाखा भी फूटता हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान कहता है मैंने नहीं किया। पाकिस्तान जानता है कि भारत में अगर कोई आंतकवाद फैला कर पकिस्तान में छुपा होगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा। क्योंकि भय के बिना प्रीति नहीं होती। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि 1947 के बाद जब पाकिस्तान बड़ी अकड़ के साथ भारत से अलग हुआ था आज वहां की 20 करोड़ आबादी के पास अनाज का संकट है और मोदी जी करीब साढ़े चार वर्ष से 80 करोड़ जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त। ये आगामी 5 साल तक जारी रहेगा। भारत को विकसित और आत्मनिभर्र भारत बनान में कोई श्री हनुमान जी जाम्बवंत तो कोई गिलहरी के रूप में सहयोग दिया है अब 2047 तक विकसित भारत और देश की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने की संकल्पना को पूरा करने तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जीतकर देने का संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं महिलाएं सुरक्षित हैं विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं ये सब मोदी की ही देन है। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है आज देश में हर घर नल जल है हर घर शौचालय हैं स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं एम्स हैं ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकें हैं। हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में 56 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुकें हैं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है। बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि युवाओं महिलाओं किसान गरीब मजदूरों के बेहतरी और खुशहाली के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है 7 मई को सबको मोदी जी को राम राम कहना है और यह दिखाना भी है कि हम अयोध्या में भगवान श्रीराम लला को कितना प्यार करते है। पोलिंग बूथ में जाकर एकतरफा भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाना है।

