सागर बत्रा रायपुर
रायपुर :- धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा के प्रतीक गौरा-गौरी पर्व एवं भाई दूज के पावन अवसर पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं इस अवसर पर अध्यक्ष दरयानी ने कहा कि हमारे त्योहार केवल खुशियाँ मनाने का माध्यम नहीं हैं बल्कि ये हमारी संस्कृति सभ्यता धार्मिक आस्था और पारंपरिक विरासत के प्रतीक हैं धनतेरस एवं दीपावली हमें सुख-समृद्धि प्रकाश और सकारात्मकता का संदेश देते हैं गोवर्धन पूजा प्रकृति एवं गौमाता के प्रति सम्मान का प्रतीक है वहीं गौरा-गौरी पर्व हमारी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति एवं परंपराओं की अनमोल पहचान है भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम स्नेह और विश्वास के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इन पावन पर्वों को पूरे उत्साह उमंग एवं आपसी भाईचारे के साथ अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाएँ तथा अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लें साथ ही उन्होंने विशेष आग्रह किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं सावधानी का पूरा ध्यान रखें दीपावली में दीप एवं पटाखों का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा सार्वजनिक स्थलों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखें कोई भी ऐसी लापरवाही न हो जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना अप्रिय घटना या अनहोनी घटित हो प्रदेश अध्यक्ष दरयानी ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है जब हर परिवार सुरक्षित रहे और पूरा देश प्रदेश हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाए उन्होंने सभी से प्रेम सद्भाव सहयोग एवं सामाजिक एकता के साथ त्योहार मनाने की अपील की अंत में उन्होंने ईश्वर से कामना की कि ये सभी पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख शांति समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आएँ समस्त समस्त प्रदेशवासियों को पुनः धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा गौरा-गौरी पर्व एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

