Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
  सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा मंडल और खरोरा मंडल में जनसंपर्क कर पार्टी के लिए वोट मांगे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के 140 करोड़ों लोगों के लिए काम कर रही है भाजपा का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान गरीबों को मकान किसानों को सम्मान निधि और युवाओं को रोजगार दिलाना है। सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रख रही है भाजपा सरकार सभी के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है भाजपा सरकार में आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही अब 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। इतना ही नहीं जनऔषधि केंद्रों का भी विस्तार किया जाएगा जिससे हर किसी को कम से कम दाम में दवाइयां मिल सकें रायपुर में एनआईटी लॉ यूनिवर्सिटी आईआईआईटी एम्स का निर्माण भी भाजपा सरकार की ही देन है भाजपा सरकार सबको शिक्षा देने के लिए लिए आने वाले समय में 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ मकान और बनाए जायेंगे। महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए मोदी ने आने वाले 5 सालों में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है।जनसंपर्क अभियान की शुरुआत विधानसभा मंडल के आमासिवनी से हुई यहां सेदोंदेखुर्द दोंदेकला होते हुए खरोरा मंडल के बंगोली कुर्रा खौना देवगांव मढ़ी रायखेड़ा मूरा मोहरेंगा खरोरा केसला बेल्दार सिवनी बुड़ेनी अंसौदा और अड़सेना पहुंचे जहां अभियान का समापन हुआ।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!