Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी ईवीएम पर फैसला सुना दिया है अब कांग्रेस के पास हार के लिए कोई बहाना नहीं बचा है उन्होंने कहा कि आज तक एंटी इंकमबेंसी जनता ने सुनी थी प्रो. इंकमबेंसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धि है। आज के मतदान से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में शून्य पर आऊट होने वाली है और देश में कांग्रेस पार्टी विपक्ष बनने लायक भी नहीं बची है छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर के बाद अब काँकेर राजनांदगाँव और महासमुंद लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि मतदान के दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक हैं और भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है साव ने छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर राजनांदगांव और महासमुंद में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल सुरक्षा बलों के जवान राजनैतिक कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए आभार जताया। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भारी मतदान न केवल मतदाताओं का लोकतंत्र के उत्सव के प्रति उत्साह को दर्शाता है बल्कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के सुशासन और मोदी की गारंटी के प्रति जनता का भरोसा भी इससे स्पष्ट हो गया है भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौसम की प्रतिकूलता और नक्सल हिंसा की परवाह किए बगैर अथक परिश्रम किया। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को भी साव ने बधाई दी उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के रूझान से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में मतदान के तीसरे और अंतिम चरण में कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाएंगे और दुर्ग रायपुर बिलासपुर रायगढ़ सरगुजा जांजगीर चाँपा और कोरबा में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखेंगे और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी नक्सलवाद के दंश से लहूलुहान बस्तर संभाग के काँकेर संसदीय क्षेत्र के साथ ही राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र की जनता ने एक ओर जहाँ अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने के अभियान को आगे बढ़ाया है उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि राजनांदगाँव में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर इस संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही काफी आक्रोश है वहीं अपने शासनकाल में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों ने जनाक्रोश बढ़ाने का काम किया है प्रदेश के गृह मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री रहे महासमुंद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की कार्यप्रणाली से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता अपितु साहू समाज में भी काफी आक्रोश साफ नजर आया है उप मुख्यमंत्री साव ने मतदान के दूसरे चरण के बाद शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि काँकेर राजनांदगाँव और महासमुंद लोकसभा सीटों में भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पूरा छत्तीसगढ़ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है छत्तीसगढ़ की जनता एक ओर नक्सली हिंसा से पूरी तरह मुक्ति चाहती है वहीं दूसरी तरफ वह सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार चाहती है उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि कांग्रेस के प्रति व्याप्त आक्रोश पहले व दूसरे चरण के मतदान में व्यक्त होकर कांग्रेस की चूलें हिलाने वाला साबित होगा प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार के नाकारापन से रुष्ट जनमानस का स्पष्ट रुझान भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है शुक्रवार को तीनों लोकसभा सीटों की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के झूठ को बर्दाश्त नहीं करने वाली है और इसलिए बस्तर के रास्ते पूरे प्रदेश में कांग्रेसमुक्त अभियान शुरू हुआ है भाजपा के प्रति यही विश्वास और उत्साह पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है और भाजपा का कमल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर खिलेगा इसमें कोई दो राय नहीं है उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा के पक्ष में भारी मतदान हुआ है मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में मोदी सरकार को लेकर फिर एक बार केन्द्र में सत्ता में लाने के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखा गया है और हमें विश्वास है कि भाजपा इन तीनों सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होने जा रही है केन्द्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जनता की सहूलियतों एवं उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं मोदी सरकार की योजनाओं का विशेष रूप से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं यही कारण है कि हमारी माताओं बहनों ने मोदी को फिर एक बार सत्ता सौंपने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान में भाग लिया है उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रदेश एवं देश में डबल इंजन की भाजपा सरकार के कारण हुए अभूतपूर्व विकास को जनता ने कमल छाप पर बटन दबाकर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है इसके साथ ही देश में भाजपा अबकी बार 400 पार के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और कांग्रेस नीत विपक्ष अपने बुने मकड़जाल में उलझकर रह गया है। भाजपा कार्यालय में पटाखे फोड़कर मनाया गया जश्न दूसरे चरण के मतदान के बाद सामने आ रहे मतदान प्रतिशत के आधार पर भाजपा की शानदार व ऐतिहासिक विजय का दावा करते हुए उत्साहित भाजपा नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की और परस्पर बधाइयों का आदान प्रदान किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दुहराते हुए कहा कि इस बार भाजपा 400 पार का लक्ष्य अर्जित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनना तय है।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!