Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात

रायपुर :- धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलौद में लगभग 1 करोड़ 30 लाख रूपए के नहर लाईनिंग निर्माण कार्य का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और सरकार की बहुत ही विश्वसनीय योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी आज जिसका प्रतिफल प्रदेशवासियों को मिल रहा है और इसका निश्चित ही हमारे ग्रामवासी और किसानों को लाभ होगा और यह सब संभव हुआ है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दूरदर्शी सोच का नतीजा है जो आज किसानों के लिए एक से बढ़कर एक फैसले लिए और प्रदेश में आज किसान खुशहाल है जो आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ माडल चर्चा का विषय बना हुआ है और निश्चित ही जल संसाधन विभाग के द्वारा नहर लाईनिंग निर्माण होने से यहां के आसपास ग्राम सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी एवं साथ ही निस्तारी और अन्य कार्यों के लिए यहां पर किसानों एवं ग्राम वसियों को सुविधा मिलेगी आज इस कार्यक्रम में समस्त ग्राम वासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!