Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह शंकर बजाज ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अथिति कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी थे कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि हम यहाँ पर अपने देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के उपलक्ष में एकत्रित हुए है सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ आजादी के बाद भारत देश अब तक बहुत उन्नति कर चुका है उन्होनें आगे कहा कि आओं झुककर करें सलाम उनकों जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है खुशनसीब होतें है वों लोग जिनका लहू इस देश के काम आता है जयहिन्द कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने सर्वप्रथम भारत माता के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात् ध्वजारोहरण कार्यक्रम में उपस्थित कैट के पदाधिकारियों एवं व्यापारीगणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम देश की 76वीं स्वंतत्रता दिवस मना रहे है 15 अगस्त भारत देश के गर्व और सौभाग्य का दिवस है यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति नवीन आशा उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार करता है स्वतंत्रता दिवस हमे इस बात की याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियाँ देकर यह आजादी प्राप्त की है जिसकी रक्षा हमे हर कीमत पर करनी है।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!