Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
  सागर बत्रा रायपुर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 सितंबर को सुबह 10.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरिया कला रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुँच कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र जारी करेंगे। श्री शाह दोपहर 2.10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर से खैरमल अर्जुंदा सरायपाली रवाना होंगे। श्री शाह अपरान्ह 3.15 बजे से संध्या 4.30 बजे तक खेरमाल अर्जुन्दा सरायपाली में जनजातियों द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। वह संध्या 4.30 बजे सभा स्थल से सड़क मार्ग द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। जहां से संध्या 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे तथा संध्या 6 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!