Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रायपुर में साईस कॉलेज ग्राउंड में दिनांक 25 से 31 जनवरी 2024 को स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है।स्वदेशी भवन में बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से मेला आयोजन समिति के संयोजक अमर बंसल और सहसंयोजक ललित जैन और नवीन शर्मा एवं स्वदेशी मेला महिला प्रमुख शताब्दी पांडेय और सह महिला प्रमुख सुनीता चन्सोरिया को बनाया गया।कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह छाबड़ा को बनाया गया। इस प्रथम बैठक में प्रमुख रुप से प्रवीण मैशरी,उमेश अग्रवाल गोपाल कृष्ण अग्रवाल जगदीश पटेल सुब्रत चाकी,शीला शर्मा सहित स्वदेशी मेला के कार्यकर्ता शामिल थे।सीबीएमडी के प्रबंधक सुव्रत चाकी ने बताया कि इस वर्ष भी साईस कॉलेज ग्राउंड में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न राज्यों के स्टॉल लगेंगें जिसमें स्वदेशी वस्तुओं का विकय होगा साथ ही मेला स्थल पर प्रतिदिन बच्चों एवं महिलाओ के लिए विविध प्रतियोगिताएँ संपन्न होगी। यह आयोजन प्रतिवर्ष स्वदेशी जागरण मंच के तहत किया जाता है।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी इंदिरा जैन ने दी।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!