Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी विक्रम सिंहदेव राम मंधान ने बताया कि चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के निर्देशक प्रवीण कुमार जैन से मुलाकात कर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने हेतु ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एक उभरता हुआ विकासशील प्रदेश है जिसने बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है प्रदेश के व्यापारियों उद्योगपतियों विद्यार्थियों प्रोफेशनल एवं जन सामान्य को अंर्तराष्ट्रीय हवाई सुविधा के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है परिणामस्वरूप देश के अन्य प्रमुख शहरों के बीच हवाई यात्रा का दबाव बढ़ता जा रहा है यदि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधा रायपुर स्थित हवाई अड्डे में मिल जाती है तो अन्य शहरों के बीच इस दबाव को कम किया जा सकता है साथ ही रायपुर शहर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त होने से प्रदेश वर्ल्ड मैप में आ जायेगा और इससे प्रदेश के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा प्रवीण कुमार जैन ने उक्त ज्ञापन पर सकारात्मक विचार करते हुए उचित कदम उठाने की बात कही।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!