Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
  ब्यूरो चीफ सागर बत्रा रायपुर

कई दिनों से कटनी से फरार चल रहे छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा इनामी घोषित सुशील मोटवानी की जमानत रायपुर सेशन कोर्ट से खारिज हो गई है बीमारी का बहाना बनाकर हाई कोर्ट से जमानत लेने का कर रहा है प्रयास रायपुर निवासी महिला के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वर्षों से कर रहा था यौन शौषण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में रहने वाली एक घरेलू महिला के यहां कटनी के सुशील मोटवानी का आना जाना था महिला के पति से सुशील ने दोस्ती बना ली थी सुशील महिला के मायके के पास का था इसलिए उसको महिला के घर आने जाने की अनुमति भी मिल गई..उक्त महिला का सुशील मोटवानी ने एक दिन चुपके से बॉथरूम का वीडियो बना लिया और उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा जब महिला ने उसके आगे हाथ पैर जोड़े तो आरोपी सुशील मोटवानी ने महिला को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा महिला ने जब इससे इंकार किया तो सुशील मोटवानी ने महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी दी जिससे डरकर महिला ने सुशील मोटवानी के साथ संबंध बनाए.महिला के साथ होने वाली ज्यादती यहां तक नही रुकी महिला को सुशील मोटवानी बॉथरूम वाला वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके और भी वीडियो मंगवाने लगा इसके अलावा वो अपने साथ महिला को अन्य शहरों में बुलाने लगा और दो बार उसे देश से बाहर भी ले गया महिला हर बार अपने वीडियो वायरल होने के डर और समाज में बदनाम होने से डरती रही और जैसा सुशील मोटवानी कहता रहा वैसा करती रही आरोपी की धमकियों से तंग आकर एक बार महिला ने 2020 में तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई पर फिर सुशील द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सुशील ने उसको समझौता करने पर मजबूर कर दिया.जनवरी 2023 में महिला ने सुशील से मिन्नते की मुझे अब बक्श दो पर सुशील मोटवानी ने महिला के कुछ वीडियो उसकी सहेलियों को वीडियो कॉल पर दिखा दिए जिसकी शिकायत महिला ने थाना तेलीबांधा में की रायपुर,महिला थाना रायपुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर के यहां दर्ज कराई और सुशील मोटवानी ने इससे बचने के लिए महिला और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ कटनी माधवनगर थाना में धोखाधड़ी का फर्जी केस दर्ज करवा दिया और महिला द्वारा रायपुर में दर्ज किया हुआ केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा अंत में सुशील मोटवानी ने ही अपने थाने में अपने द्वारा महिला के खिलाफ किए हुए झूठे केस को खत्म करने के लिए खात्मा रिपोर्ट कोर्ट में पेश की और रायपुर महिला थाने में लिखित में माफीनामा देकर महिला को कभी परेशान न करने का आश्वासन दिया इस पर महिला ने भी अपने वीडियो और कोर्ट के मामले में न जाकर बाहर ही समझौता कर लिया था इसके बाद भी सुशील मोटवानी का महिला को परेशान करने का इरादा नहीं बदला वह महिला को लगातार संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा अति तो तब हो गई जब होली के दो दिन पूर्व सुशील मोटवानी ने महिला को 6 और 7 मार्च को मुंबई आने का दबाव बनाया और अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मुंबई बुलाने लगा महिला ने सुशील मोटवानी को इससे साफ इंकार कर दिया जिस पर सुशील मोटवानी ने महिला को अंजाम देखने की धमकी दी और महिला के कई अपातिजनक वीडियो उसके सारे रिश्तेदारों को ओर कटनी,सतना, हरदा,रायपुर,बिलासपुर,उसकी सारी सहेलियों और सारे पड़ोसियों को अपने निजी नंबर से भेज दिए
महिला काफी डिप्रेशन में आ गई और उसके मन में खुदकुशी करने का भी ख्याल आया.पर फिर अपने सगे संबंधियों के समझाने के बाद महिला ने रायपुर तेलीबांधा थाने में अपने साथ हो रहे अत्याचारों की पूरी कहानी बयां की और सुशील मोटवानी के खिलाफ थाने में सारे सबूत पेश किए। तेलीबांधा थानाप्रभारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत महिला की रिपोर्ट पर आरोपी सुशील मोटवानी के खिलाफ धारा 376, 509 (ख) 66 (ई) 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया तेलीबांधा थाना प्रभारी ने सतर्कता दिखाते हुए उसी दिन आरोपी के गिरफ्तार करने के लिए अपनी एक स्पेशल टीम रवाना की पर सुशील मोटवानी के घर कटनी पुलिस के सहयोग से दबिश पर न जाने कैसे उसे इस बात की भनक लग गई और वह अपने घर पर पुलिस की दबिश होने से पहले ही कटनी से फरार हो गया जो की आज तक फरार चल रहा है पुलिस ने आरोपी के दोनों मोबाइल भी सर्विलेंस पर डाल रखे है पर आरोपी ने अपने दोनो मोबाइल नंबर बंद किए हुए हैं तेलीबांधा थानाप्रभारी का कहना है की अपराध काफी संगीन है आरोपी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा ताकि वो किसी और महिला की जिंदगी बर्बाद न करे थाना प्रभारी ने बताया रायपुर पुलिस ने आरोपी सुशील मोटवानी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है आरोपी सुशील मोटवानी का पता बताने रायपुर पुलिस से 10 हजार इनाम देगी। पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा । तेलीबांधा पुलिस द्वारा आरोपी के घर और ठिकानों पर 4 बार दबिश दी गई है पर हर बार आरोपी को दबिश की खबर पहले ही लग जाती है और वो फरार हो जाता है।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!