Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- रायपुर पश्चिम के विधायक व एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय अपने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का आगाज़ कर चुके हैं इसी कड़ी में आज रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय ने पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 (कुकुरबेड़ा) क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ के साथ वार्ड के प्रत्येक घरो में पहुँच कर हर वर्ग के लोगो से मिल कर हाथ से हाथ मिलाया और उनके साथ बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना विकास उपाध्याय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” के तहत देश की एकता-अखण्डता और आपसी प्रेम को बरकरार रखने के लिए साथी हाथ बढ़ाओ और केंद्र की गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई को रोकने हाथ से हाथ जोड़ो का नारा देते हुए अपने पूरे विधानसभा में हर वर्ग हर जाति हर धर्म के लोगो को जोड़ रहे है विकास उपाध्याय ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान आज पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 (कुकुरबेड़ा) में वार्ड की जनता की सुविधाओं को देखते हुए वॉर्ड के विभिन्न जगहों पर 39 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन भी किया जिसके लिए वार्ड की समस्त जनता ने उनका आभार व्यक्त किया
इस दौरान विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही जनता को जोड़ने और जनता की प्रगति के लिये काम किया है आमजन की समस्याओं का समाधान हमारे राज्य की भूपेश बघेल जी की कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है उसके लिए हमारा प्रयास जारी है और लगातार इस तरह का कार्य करते रहेंगे और प्रत्येक घरो में दस्तक देते हुये हाथ से हाथ जोड़ो,भारत जोड़ो का संदेश पहुचायेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!