Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- श्रीकृष्ण भगवान के अवतार खाटूश्याम की आराधना के लिए भक्तिमय गीतों का शानदार कार्यक्रम रविवार को हुआ। देर रात तक चले इस भावविभोर करने वाले भक्तिमय संगीत के सागर में दर्शक मंत्रमुग्ध होकर गोता लगाते रहे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित दिल्ली मुंबई उत्तरप्रदेश कोलकाता उड़ीसा बिहार सहित चीन से विशेष रूप से आए 4000 से ज्यादा श्याम भक्त शामिल हुए यह इस ल कार्यक्रम को भव्यरूप प्रदान करने के लिए विशेष मंडप सज्जा सहित बाबा के दरबार की अनूठी साज-सज्जा की गई जिसको भक्त अपलक निहारते रहे वहीं देश-विदेश में प्रस्तुतियां देकर श्याम गायकों में अपनी प्रतिष्ठित छबि बना चुके ख्यातिलब्ध गायकों ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा जिससे श्रोता सराबोर होकर भक्ति में झूमते नजर आए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भक्ति की गंगा अविरल बहती रही।शहर के सड्डू स्थित अमर मैरिज पैलेस में रविवार को एक शाम खाटूवाले के नाम का भक्तिमय भजनों के कार्यक्रम का आयोजन श्याम के लाड़ले गु्रप द्वारा किया गया कार्यक्रम में देश विदेश से शामिल होने हज़ारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस आयोजन और विशेष साज सज्जा के बारे में आयोजक मंडल ने बताया कि पिछले तीन महीनों से कार्यक्रम को भव्यता के साथ गरिमामयी बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। खाटू श्याम बाबा को विराजित करने के लिए सुरेश राजस्थानी के दल द्वारा 11 दिनों में जूट बांस लकड़ी मक्के के छिलकों का प्रयोग करके खूबसूरत कारीगरी से शानदार मंडप स्टेज तैयार किया गया था जिसमें कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा खास तरह के फूलों व आॅर्किड गुलाब आदि के मोटे गजरों से खाटू श्याम बाबा का दिव्य श्रृंगार कर दरबार सजाया गया था। शाम को शुरू हुए इस कार्यक्रम में होली के अवसर पर गाए जाने वाले राजस्थानी भजनों में पेशकश देने वाले धमाल किंग के नाम से जानेजाने वाले कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार संजू शर्मा ने मारो श्याम आंगन आ गए सांवरिया सरकार जैसी शानदार प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया रायपुर के श्याम भजन गायक विनय अग्रवाल ने आता रहा है आता ही रहेगा निर्धन हूं लाचार हूं श्याम निर्बल को बल दे जैसे भावभोर करने वाले गीतों को गाकर समां बांध दिया। समंस्तीपुर बिहार की श्याम भजनों की प्रसिद्ध गायिका रेशमी शर्मा जयपुर की सुरीली श्याम कीर्तन गायिका रजनी राजस्थानी ने श्याम भक्तों को भक्ति में ऐसे पिरोया कि सभी संग झूमते हुए आराधना करते रहे। कोलकाता के ही रवि बैरिवाल अभिषेक माधव शर्मा भगवान दीक्षित सहित पूरे भारत में केवल श्याम भजनों के लिए ख्यातिप्राप्त भजनगायकों द्वारा भक्तिरस गंगा की बहाते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दीं इस कार्यक्रम में राजस्थान के सीकर जिले के मुख्य निज मंदिर के पुजारी एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी के ट्रस्टी मानवेंद्र चैहान शामिल हुए उन्होंने सभी श्याम सेवादारों द्वारा खाटूश्याम के प्रति अनन्य भक्ति करने के लिए हर वर्ष इस तरह के आयोजन करने को बहुत सराहनीय कार्य बताया।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!