Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश दरयानी ने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कोर ग्रुप की बैठक में निर्णय लिया की पंचायत में दो संरक्षक आसुदाराम वाधवानी व अमर पारवानी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा प्रदेश महासचिव बलराम आहूजा प्रदेश प्रवक्ता मीडिया प्रभारी सुभाष बजाज प्रदेश कोषाध्यक्ष भाटापारा से कैलाश बालानी सह कोषाध्यक्ष रायपुर से तनेश आहूजा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी व जीवतराम बजाज सचिव नत्थूलाल धनवानी को नियुक्ति दी गई है छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी ने बताया कि जल्द ही आम सहमति से पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा वर्तमान नियुक्तियां जो की जा रही है इससे छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने विश्वास दिलाया की छत्तीसगढ़ प्रदेश की समस्त पंचायतों व समाजजनों ने जिस विश्वास के साथ मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाई व आशीर्वाद प्रदान किया है उसपर में खरा उतरूंगा तथा जो 11 सूत्रीय संकल्प पत्र मेरे द्वारा दिया गया है वो समाजजनों के सहयोग से पूरे किए जाएंगे साथ ही सभी समाजजनों का उनके प्रेम और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!