सागर बत्रा रायपुर
रायपुर :- रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने ने जनसंपर्क अभियान के तहत बलौदा बाजार में रोड शो किया और जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से अपील की। अभियान में बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की याद दिलाई और भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी 2024 को दोहराया। जनता को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार GYAN यानि की गरीब युवा अन्नदाता और नारी को आगे बढ़ाने उनको आत्म निर्भर बनाने उन्हें आत्म सम्मान दिलाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीब युवा महिला किसान की कोई चिंता करता है तो वो हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी इसलिए एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी ने आने वाले पांच सालों तक गरीब परिवार के लिए 35 किलो फ्री राशन की योजना जारी रखी है। साथ 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान योजना के जरिए किया जा रहा है। 5 सालों में 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके इसके लिए विशेष रूप से कार्य योजना बनाई जायेगी किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है मोदी सरकार बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए किसान सम्मान निधि 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का दलहन और तिलहन फसलों का उचित मूल्य इतना ही नहीं मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने और पैदावार बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा और नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के लिए दल से बड़ा देश है भाजपा संकल्प पत्र गारंटी देता है कि मोदी के नेतृत्व में भारत मानव कल्याण के लिए निरंतर काम करता रहेगा।मंत्री टंक राम वर्मा ने बृजमोहन अग्रवाल के लिए मांगे वोट प्रचंड मतों से जिताने की अपील। रोड शो के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा भी बृजमोहन अग्रवाल के साथ रहे और उनके लिए वोट मांगे जनता को संबोधित करते हुए टंक राम वर्मा ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल एक नेता से बढ़कर हैं वो पूरे छत्तीसगढ़ को एक परिवार की तरह मानते हैं उनके यहां से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता चाहे वह किसी भी पार्टी या क्षेत्र का हो वह सभी के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और काम करते हैं उन्होंने बलौदा बाजार में सड़क निर्माण स्कूल कॉलेज का निर्माण आदि विकास के सैकड़ो काम किए हैं यह बलौदा बाजार की जनता का सौभाग्य है कि उनको बृजमोहन अग्रवाल को वोट देने का मौका मिल रहा है। आप सब बृजमोहन अग्रवाल को क्षेत्र से प्रचंड मतों से जीत दिलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करें महिलाओं ने उतारी बृजमोहन अग्रवाल की आरती महतारी वंदन का 1000 रुपए मिलने पर दिया धन्यवाद जनसंपर्क के दौरान जगह जगह महिलाओं ने आरती उतारकर बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का 1000 रूपये मिलने पर मोदी जो को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई सरकार हमारे खाते में ₹1000 महीना भी डालेगी। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल को जीत का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने गैतरा स्थित महामाया मंदिर में पूजा अर्चना की और पूरे मंत्रोचार के साथ शिवजी का अभिषेक किया। अभियान की शुरुआत खान ग्राम से हुई यहां से रोड शो करते हुए पौंसरी करमदा गैंतरा भरसेला लटुवा मोहतरा रसेड़ा बेमेतरा हलवाइग होते हुए सकरी पहुंचे जहां अभियान का समापन हुआ ।

