सागर बत्रा रायपुर
रायपुर :- उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि लोकसभा सीट बस्तर में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। लोग घरों से निकल कर वोट करने आ रहे हैं। साव ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया है जिसका असर देखने को मिल रहा है। बस्तर में एक बार फिर लोकतंत्र की जीत होगी उपमख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि लोग मतदान करने घरों से बाहर निकले। विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। लोकतंत्र में सभी को मतदान करने का अधिकार है। सभी अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करे। साव ने कहा कि बस्तर में भारी पैमाने पर भाजपा के पक्ष में वोटिंग होगी। महेश कश्यप रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे साव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। पूरे देश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण है। कांग्रेस में भगदड़ मची है। प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आने से कांग्रेस को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है कांग्रेस ने 2018 में बड़े बड़े दावे किए थे। लेकिन एक भी वादें पूर्ण नहीं किए। 2023 के चुनाव में 75 सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन दावे की हवा निकल गई। साय सरकार ने 100 दिन में बहुत काम किया। मोदी की अधिकतर गारंटी पूरी की है। इसलिए बीजेपी के पक्ष में वातावरण है। भाजपा सभी सीटें जीतेगी उपमुख्यमंत्री साव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि योगी ने उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। उनकी कुशल प्रशासक की छवि बनी है। लोग योगी को सुनना चाहते हैं। योगी के आने से कार्यकर्ताओं व लोगों में उत्साह होगा। इससे मिशन 11 सीटें जीतने में मदद मिलेगी। इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। साव ने बताया कि सीएम योगी जी की छत्तीसगढ़ में तीन सभाएं होंगी। राजनांदगांव के अलावा बिलासपुर में भी सभा है।

