सागर बत्रा रायपुर
रायपुर :- सिंधु पैलेस (बी टी आई ग्राउंड के सामने) शंकरनगर में प्रातः 10.55 बजे कंवर धाम अमरावती (,महाराष्ट्र) के संत साईं राजेशलाल जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा तत्पश्चात प्रातः 11.20 बजे आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर प्रारंभ होगा दोपहर 12 बजे संत साईं राजेश लाल जी एवम रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा के कर कमलों द्वारा राजीव नगर में संत कंवर राम द्वार पर स्थित कंवर गंगा शीतल जल गृह का उद्घाटन किया जाएगा दोपहर 1 बजे तहसील कार्यालय में संत साईं राजेश लाल भाई अमरलाल उदासी के सानिध्य में तहसीलदार मनीष साहू द्वारा कंवर गंगा शीतल जल गृह सेवा को प्रारंभ किया जाएगा दोपहर 1.45 बजे से 2.30 बजे तक संत कंवर राम नगर ( कटोरा तालाब)में संत कंवर राम चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन संत साईं राजेश लाल वरिष्ठ समाजसेवी आसुदाराम वाधवानी एवम पार्षद एम आई सी सदस्य अजीत कुकरेजा के कर कमलों द्वारा किया जाएगा तत्पश्चात 2.30 बजे झूलेलाल सरोवर के सामने ( दीपेश मेडिकल के पास) कंवर गंगा शीतल जल सेवा को प्रारंभ किया जाएगा दोपहर 3 बजे जरूरतमंदों के लिए सिंधु पैलेस शंकर नगर के ग्राउंड फ्लोर में अन्न एवम वस्त्र वितरण किया जाएगा शाम 4 बजे से 6 बजे तक एस एस डी महिला मंडल द्वारा सत्संग भजन एवम शाम 6 बजे 8 बजे तक छाया गीत समिति द्वारा सिंधी गीत एवम कलाम का गायन होगा रात्रि 8 बजे आरती अरदास एवम भोग साहिब कार्यक्रम होगा रात्रि 9.15 बजे भोपाल के प्रखर वक्ता अनिल बूलचंदानी ( बापू) सिंधी समाज की संस्कृति एवं संस्कारो पर व्याख्यान देंगे रात्रि 9.50 पर संत कंवर राम सेवा संकल्प के अध्यक्ष अमित जीवन द्वारा संत कंवर राम की जीवनी को पढ़ा जाएगा रात्रि 10.25 को संत कंवर राम ट्रस्ट द्वारा समाज को संबोधित किया जाएगा रात्रि 11 बजे संत महात्माओं द्वारा आशीर्वचन अभिवादन एवम देवनागरी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा साथ में संत कंवर राम की चित्रमय पानी की बॉटल का भी वितरण किया जाएगा रात्रि 1.15 बजे बालक मंडली कटनी एवम रात्रि 3.15 बजे विश्व प्रसिद्ध घनश्याम भगत अजमेर द्वारा भजन कीर्तन के साथ प्रातः 5.30 पल्लव के साथ कंवर के मेले का भव्य समापन होगा पूरे कार्यक्रम के दौरान भंडारा निरंतर चालू रहेगा संत कंवर राम सेवा संकल्प के अध्यक्ष अमित जीवन ने समाज से अपील की है की आज आप अपने घर चूल्हा न जलाए एवम सपरिवार आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए एवम प्रसाद ग्रहण करे यह जानकारी मीडिया प्रभारी अमर गिदवानी,किशोर आहूजा एवम पवन प्रीतवानी ने दी

