संवाददाता सागर बत्रा रायपुर
रायपुर :- जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी के परम सम्मानीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम गिड़लानी एवं उनके सहयोगी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लालवानी के प्रथम जगदलपुर नगर आगमन के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत जगदलपुर के पदाधिकारियों द्वारा उनसे सौजन्य भेंट की गई एवं सम्मानित अतिथियों को पूज्य सिंधी पंचायत जगदलपुर के मुखी उधाराम मूलचंदानी द्वारा झूलेलाल पटका से स्वागत अभिनन्दन किया गया ।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मनीष मूलचंदानी, संजय नत्थानी, राकेश नागवानी, बृजलाल नागवानी, किशोर मनवाणी, विशाल दुल्हानी, सुरेश मेंठानी उपस्थित रहे।

