Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अपराध की स्थिति को देखकर कांग्रेस पर दिखाया आक्रोश

रायपुर :- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बलौदा बाजार के सरसिंवा में हुए हत्या को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आबादी के दृष्टिकोण से देश में 22 वें नंबर का राज्य है परंतु अपराध में यह टॉप 10 पर है पूरे प्रदेश में सुपारी किलिंग से लेकर लूटपाट,चाकूबाजी मारपीट,हत्या की कोशिश और हत्याओं की वारदातें इस तेजी से बढ़ रही हैं कि पूरे प्रदेश में आम लोगों की सुरक्षा दाँव पर लग गई है और लोगों का घर से निकलना और सुरक्षित वापस घर पहुंचना मुश्किल हो गया है।जिस तरह से अपराधी संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस एक तरह से अपराध के मामले में वर्ल्ड रिकॅार्ड की तैयारी कर रही है उन्होंने कहा कि राजधानी अपराधियों का केन्द्र बिंदु बन गया है और प्रदेश का हर शहर अपराधों का शहर हो गया है बलौदा बजार के सरसिंवा में हुए हत्या एक प्रदेश के लिये चिंता का विषय है जहां अपराधी अपराध करके कटा हुआ सर लेके खुलेआम घुम रहा है और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी ही नहीं है यह घटना अकेली ऐसी घटना नहीं है,कांग्रेस के राज में ऐसी अनेक घटना घटी है जो कांग्रेस को आईना दिखाता है खुलेआम अपराधी बच्चियों के बाल पकड़ कर घसीटना युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकूबाजी कर हत्या करना,हत्यारों का हत्या करके हाथ काट कर ले जाना यह सब प्रदेश सरकार के कुनीतियों को दर्शाता है और पुलिस केवल औपचारिकता के रूप में कार्यवाही कर रही है इनका उद्देश्य केवल सरकार को खुश करना है और प्रदेश की सरकार को गांधी परिवार को खुश करना है प्रदेश में जनता के जान की कोई जवाबदारी नहीं है।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!