सागर बत्रा रायपुर
रायपुर धमतरी :- भारत को विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बनाने तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा चीन और पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने वाला भारत चाहिए तो देश में फिर से मोदी की सरकार बनाए सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं तो उनका अयोध्या में भव्य श्रीराम लला का मंदिर बनाने के लिए उनका जोरदार अभिनंदन करें।उन्होंने कहा कि एक दौर था जब देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विदेशों में कटोरा लेकर जाते थे एक दौर यह है कि आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई देशों को हर तरह की मदद कर रहे हैं पाकिस्तान की अकड़ ढीली पड़ गई है और आज वह कटोरा पकड़ कर भीख मांग रहा है कोरोना काल में देश के साथ विदेशों को भी वैक्सीन देकर मानवता की सेवा की है। मोदी की हर गांरटी पूरी हो रही है प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है हर माह उनके खाते में हर माह एक एक हजार रुपये आना शुरू हो गया है गरीबों को हर माह 35 किलो अनाज मिल रहा है 5 लाख तक आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए मदद मिल रही है।

