Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

राहुल गांधी ने 2018 में किया वादा नहीं निभाया इससे जनता में आक्रोश है कांग्रेस सभी 11 सीटें हारेगी :- उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर :- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अमर्यादित बयान के कारण कवासी लखमा पर एफआईआर दर्ज हुई है। लखमा लगातार नियमों के विपरीत बोल रहे हैं। आचार संहिता का उल्लंघन कर कानून से ऊपर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। देश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। राजनीतिक मर्यादा होती है उसका पालन सभी को करना चाहिए। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वो शक्ति के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं। जबकि देश और पूरी दुनिया शक्ति की आराधना कर रही है। चैत्र नवरात्र का पर्व चल रहा है। शक्ति से लड़ने की बात कर रहे हैं किसमें इतनी शक्ति है जो इससे लड़ सकेगा। राहुल गांधी ने 2018 में जनता से कई लोक लुभावन वादे किए थे लेकिन इनके वादे पूरे नहीं हुए ये झूठे साबित हुए हैं इसलिए अब उनकी बातों का छत्तीसगढ़ में कोई असर नहीं होगा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को एक लाख देने की घोषणा की है। इस पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि कांग्रेस और उनके झूठे वादे देश की जनता जानती है। इन्होंने कभी भी वादे पूरे नहीं किए हैं। जनता जानती है कि इनकी सरकार नहीं आने वाली है। इसलिए झूठे वादे कर रहे हैं छत्तीसगढ़ में केंद्रीय नेताओं का दौरा चल रहा है। बैठके ले रहे हैं। चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। प्रदेश की सभी 11 सीटें जितने जुटे हैं। मोदी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। पीएम मोदी जी गारंटी पर सबको भरोसा है।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!