Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

संवाददाता बृजेश शर्मा रायपुर

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल अंतर्गत दंतेवाड़ा की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और हाल ही में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से विभूषित डॉ.बुधरी ताती शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के रायपुर स्थित निज कार्यालय पहुँचीं इस अवसर पर अमित चिमनानी ने उनका आत्मीय अभिनन्दन किया उन्हें बधाई दी और सम्मानपूर्वक अपनी पुस्तकें भेंट कीं ​भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने इस दौरान कहा कि डॉ.बुधरी ताती का जीवन और उनका चार दशकों का सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण और सुदूर क्षेत्रों में जाकर शिक्षा की अलख जगाना स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर करना कोई साधारण काम नहीं है उनके इस योगदान से छत्तीसगढ़ का गौरव पूरे देश में बढ़ा है मुलाकात के दौरान डॉ. बुधरी ताती ने भी अपने जमीनी अनुभवों को साझा किया और इस आत्मीय स्वागत व सम्मान के लिए अमित चिमनानी का आभार व्यक्त किया उल्लेखनीय है ​डॉ.बुधरी ताती ने नक्सल प्रभावित और बेहद दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में पिछले चार दशकों से शिक्षा स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व और उत्कृष्ट कार्य किया है जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा है वो पैदल चलकर 545 गांवों में गई है एवं महिला सशक्तीकरण के कार्य किए है उन पर जानलेवा हमले भी हुए परंतु उन्होंने सेवा का रास्ता नहीं छोड़ा और हजारों लोगों को आत्मनिर्भर बनाया।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!