Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- परम श्रद्धेय पूज्य बाबा गुरदास राम साहब के वरसी महोत्सव पर सेवा मंडल ने विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए रायपुर सेवा मंडल के प्रमुख संतोष पारप्यानी एवं इंदर तलरेजा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लगातार पूज्य बाबा गुरदास राम साहिब जी के वरसी महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जाते रहे हैं इसी उपलक्ष्य में आज भी डूमरतराई एवं मेकाहारा के पास भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही रात्रि में दिव्य सत्संग का आयोजन भी कंधकोट भवन प्रियदर्शनी नगर में किया गया सेवादारों ने बताया कि पूज्य बाबा गुरदास राम जी स्वयं यह कहा करते थे कि ईश्वर की प्राप्ति करने का एक बड़ा माध्यम सेवा कार्य भी हैं वह स्वयं भी एक बहुत बड़ी गद्दी के संत होने के बावजूद भी सुबह 3:00 बजे उठकर गरीबों के लिए मटको में पानी भरा करते थे यहां तक कि वह बाथरूम की साफ-सफाई भी किया करते थे एवं कहते थे कि धार्मिक स्थलों का जो भी सेवा कार्य है वह छोटा एवं बड़ा नहीं होता उसे पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए इसी से प्रेरणा लेकर पूरा सेवा मंडल सदैव उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर सेवा कार्यों को करने के लिए प्रयासरत रहता है पूज्य बाबा गुरदास राम भगवान श्री राम के उपासक रहे एवं सदैव संगत को राम नाम में मगन रहने का संदेश दिया।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!