Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन ने बताया कि कैट सी.जी.चैप्टर की प्रादेशिक सभा एवं स्नेह सम्मेलन दिनांक 19 दिसम्बर 2023 को वृन्दावन हाल सिविल लाईन्स रायपुर में सुबह 11ः30 बजे से प्रारंभ होगी है। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया की कैट प्रादेशिक सभा एवं स्नेह सम्मेलन दिनांक 19 दिसम्बर 2023 को वृन्दावन हाल सिविल लाईन्स रायपुर में सुबह 11ः30 बजे से प्रारंभ होगी है। प्रादेशिक सभा एवं स्नेह सम्मेलन में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी सभी जिला ईकाइयों से एवं सभी व्यापारी संगठनो के पदाधिकारीगण शामिल होगें। प्रादेशिक सभा में प्रदेश के सभी जिला ईकाइयों का पुर्नगठन एवं विभिन्न विभागों के लिए समिति गठन पर सहमति बनी। एवं विभिन्न व्यापारिक मुद्दो सहित संगठन के विस्तार के पर भी चर्चा की जायेगी। छोटे व्यापारियों के लिए गुमाशता बनाने हेतु शिविर लगाया जायेगा।एमएसएमई पर कार्यशाला का अयोजन किया जायेगा। तथा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन शिविर लगाया जायेगा। प्रदेश स्तरीय जीएसटी कार्यशाला का आयोजन जायेगा। कैट और वैश्विक कंपनी मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप इंस्टाग्राम एवं फेसबुक द्वारा स्थानीय व्यापारियों को डिजिटल रूप से प्रशिक्षित हाइपर-स्थानीय डिजिटल प्रशिक्षण के साथ व्यवसायों के लिए विकास के अवसरों को उजागर करने के लिए डिजिटलीकरण प्रयासों को अंतिम व्यापारी तक पहुँचाना है।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!