Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
 सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- 20 जून गुरुवार की शाम योग दिवस के उपलक्ष्य में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की प्रस्तुति योग पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन श्याम नगर स्थित पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कार्यालय में किया गया जिसका उद्द्येश्य था लोगों को योग के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना तथा योग की महत्ता को जन जन तक प्रचार करना। योग पर संगोष्ठी के इस अवसर पर लोगों को योग का महत्व बताने हेतु योग गुरु योग वक्ता के रूप में मधु बहादुर सिंह राकेश दुबे बरखा अंदानी और प्रद्युम्न यादव की उपस्थित रही जिन्होंने योग के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा की योग को अपने जीवन व दिनचर्या में शामिल करने से शरीर निरोगी रहता है तथा जीवन में सकारात्मकता आती है इसलिए जीवन में योग को जरूर शामिल करना चाहिए प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी व प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया की इसके अलावा योग पर स्लोगन प्रतियोगिता के 10 विजेता प्रतिभागियों को पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कार्यालय में पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें अशोक लालवानी संतोष डोडानी पूजा सबलानी चिराग पंजवानी कविता तनवानी कविता जैन हार्दिक जैन रिया फतनानी सुनील बजाज एवं शोभा रामवानी विजेता रहे पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के संरक्षक आसूदाराम वाधवानी एवं अमर परवानी प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा प्रदेश महासचिव बलराम आहूजा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश बलानी के दिशा निर्देश में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम के संयोजक तनेश आहूजा सह कोषाध्यक्ष पू.सि.पं.एवं अनिल जोतसिंघानी हैं तथा आयोजक कैलाश खेमानी नत्थूलाल धनवानी सुभाष बजाज विकास रूपरेला महेश आहूजा जितेन्द्र शादिजा भावना कुकरेजा और डिंपल शर्मा उपस्थित रहे।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!