Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
  सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल तार और अन्य सामान मिला है सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस बम स्क्वॉड और साइबर टीम वार्ड नंबर-13 पहुंची

एसीपी पूर्णिमा लाने ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध सामान मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है वहीं पुलिस ने मकान के आसपास के पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है

संदिग्ध सामान मिलने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को इलाके से दूर रहने की हिदायत दी है।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!