Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला चेम्बर द्वारा चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन,बाम्बे मार्केट रायपुर में दिनांक 20 फरवरी 2023 को 10 वर्ष की आयु तक के किड्स कार्निवल का आयोजन किया गया महिला चेंबर अध्यक्ष मधु अरोरा ने बताया कि किड्स कार्निवल आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा और गतिविधियों को दिखाने और मंच पर प्रदर्शन करने के लिए मंच देना है। माता पिता को उनके बच्चों की प्रतिभा से रूबरू कराना है आमतौर से माता-पिता को अपने बच्चों के संबंध में पढ़ाई के अतिरिक्त कुछ और महसूस नहीं हो पाता जबकि प्रत्येक बच्चे में कुछ ना कुछ हुनर होता है उसी हुनर को किड्स कार्निवल समारोह की माध्यम से उजागर किए जाने का प्रयास है। समारोह में बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु प्रश्नोत्तरी काल भी रखा गया तथा बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता नृत्य प्रतियोगिता कहानी सुनाना कविता पाठ जैसी एक्टिविटीज रखी गई जिससे कार्निवल मनोरंजन से भरपूर बना रहा महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा ने बताया आज छोटे बच्चों के लिए कार्यक्रम रखा छोटे बच्चों ने भाग लिया। छोटे बच्चों के टॅलेंट को एक मंच दिया इस प्रोग्राम की खासियत यह रही कि तीन बच्चे न सुन सकते हैं न बोल सकते उन तीनों ने बहुत ही गजब प्रागोम किया। एक बच्चा डाक्टर साहब बन सबको इशारे से समझा रहा है कि मैं डाक्टर बन सब की सेवा करुंगा। दूसरा बच्चा बता रहा है कि मैं बड़ा होकर रंग-बिरंगे बलून बिक्री करुंगा एवं सभी कलर बता रहा है। तीसरी बच्ची झांसी की रानी बन कह रही है कि अपने वतन की रक्षा करुंगी बच्चों को आगे लाने उनका हौसला बढ़ाने में महिला चेंबर का विशेष प्रयास रहा कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश चेम्बर मंत्री शंकर बजाज,प्रीति उपाध्याय और सरप्राइज गिफ्ट कॉर्नर शंकर नगर के कपिल एवं जज के रूप में समता अग्रवाल और कंचन बजाज की सक्रिय भूमिका रही संदीप शर्मा द्वारा संचालित लावण्या अकादमी के 20 बच्चे, अर्पण दिव्यांग स्कूल के 4 बच्चे मूक-बधिर अन्य श्रेणियों के बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!