Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
  सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 500 साल से टेंट में बैठे रामलला का पहली बार सूर्य तिलक के साथ भव्य मंदिर में जन्मदिन मनाया गया राम मंदिर निर्माण के लिए कई लोग शहीद हो गए लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को वर्षों से लटकाती भटकाती और अटकाती रही। मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भव्य राम मंदिर का निर्माण करने का काम किया और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी की। राम मंदिर के अलावा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर महाकाल कॉरिडोर केदारनाथ और बद्रीनाथ का पुनर्निर्माण सहित मोदी सरकार में सोने का सोमनाथ मंदिर भी बन रहा है उन्होंने कहा कि मोदी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और अगले 25 साल का एजेंडा है। चार पीढ़ियों से राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को पैसा नहीं दिया और ना ही किसानों को पैसा दिया। कांग्रेस ने तेंदु पत्ता वालों को बोनस नहीं दिया घरों में गैस बिजली शौचालय और नल से जल नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार ने किसानों के धान को कभी 3,100 रुपये में नहीं खरीदा। मोदी सरकार में गरीबों को आवास गैस बिजली शौचालय मुफ्त अनाज और नल से जल देने का काम किया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी ने 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य का खर्चा नि:शुल्क कर दिया है। मोदी 3.0 में 70 साल से ऊपर सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खड़गे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान वालों को कश्मीर से क्या लेना देना उन्हें मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। कांग्रेस ने दशकों तक धारा 370 को अनौरस संतान की तरह सम्हाल कर रखा था। मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया। इस देश से आतंकवाद को पूर्णतया खत्म और नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर लाने का काम मोदी ने किया है मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में 5 साल तक महादेव एप कांड चलता रहा। महज 4 महीने के अंदर भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त करने का काम किया है। 123 लोग गिरफ्तार हुए 250 लोगों ने समर्पण किया आंध्र प्रदेश तेलंगाना बिहार झारखंड और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद जड़ से खत्म हो चुका है आने वाले दो वर्षों में मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी आदिवासियों के घरों में बिजली नहीं पहुँचती है स्कूल नहीं है राशन की दुकान नहीं है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक आदिवासी मंत्रालय नहीं बनाया लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य भी बनाया और आदिवासी मंत्रालय का भी गठन किया मोदी ने जल जंगल और जमीन के साथ-साथ सुरक्षा सम्मान और समावेशी विकास की दिशा में काम किया है आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में ओडिशा के गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का दर्जा दिया गया जिससे आदिवासियों का गौरव बढ़ा है मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में 200 करोड़ रुपये की लागत से 10 आदिवासी संग्रहालय का निर्माण किया गया है। कांग्रेस की सरकार में आदिवासियों के लिए बजट 24 हजार करोड़ रुपये था लेकिन मोदी ने इस बजट को बढ़ाकर 1 लाख 24 हजार करोड़ रुपये कर दिया। मोदी सरकार में तेंदु पत्ता के लिए बोनस दिया गया एकलव्य स्कूल का निर्माण हुआ और 1 लाख छात्रों को छत्रवृत्ति दिया गया। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने घोषणापत्र में संपत्ति के सर्वे की बात की है मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है आदिवासियों का नहीं। जिस पार्टी की नजर देश भर के मठ और मंदिरों की संपत्ति पर है उसके बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह संपत्ति कहाँ जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट किया है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब आदिवासी दलित और पिछड़ा समाज का है। सत्ता मिलने से पहले ही अभी राँची में इंडी गठबंधन के कांग्रेस और आरजेडी के बीच हाथापाई का नजारा सामने आया है जिनके बीच खुद एकता नहीं है वे देश की एकता को बनाकर नहीं रख सकते हैं नॉर्थ ईस्ट हो कश्मीर हो या नक्सल प्रभावित क्षेत्र हो मोदी ने पूरे देश को एकजुट करने और अखंड बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सोनिया मनमोहन की कांग्रेस सरकार ने 10 साल में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मात्र 77 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया। जबकि नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये दिया। इसके अलावा सड़क निर्माण के लिए 25 हजार करोड़ रुपये रेलवे के लिए 45 हजार करोड़ रुपये एयरपोर्ट के लिए 2,800 करोड़ रुपये देने का काम मोदी ने किया है। मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों को दिया जाने वाला 5 किलो मुफ्त अनाज 2029 तक दिया जाएगा। अब नल से जल की तर्ज पर घर-घर में पाइप से गैस पहुँचाने का काम मोदी सरकार करेगी अमित शाह ने कहा कि जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी क्षेत्रों में शांति सड़क बिजली शिक्षा गैस नौकरी खाना और इलाज नहीं पहुँच सकती है। आने वाले दो वर्षों में मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ कर विकास की गंगा प्रवाहित करने का काम करेगी। मोदी जी ने 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। आने वाला पाँच साल विकसित भारत का नींव साबित होने वाला है। विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा किसान आदिवासी दलित युवा गरीब और महिलाओं को होगा। अंत में उन्होंने 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने और तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!