Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले पाँच साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की घोटालों और भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है भूपेश सरकार ने प्रदेश में तबाही मचाही मचा रखी थी इसीलिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को पाँच साल बाद उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर उनकी गारंटी पर भाजपा के संकल्पों पर विश्वास व्यक्त कर रहा है 10 वर्षों में जिस ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ विभिन्न योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन देश को दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन में यह अंतर समझ रही है कांग्रेस ने जहाँ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रोककर जनता को उनके लाभ से वंचित किया वहीं अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का सुशासन जनता के सामने है तीन महीने में महतारी वंदन धान खरीदी बकाया बोनस अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान करके प्रदेश की सरकार ने मिसाल कायम की है। देश में ऐसा किसी प्रदेश सरकार ने नहीं किया।

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!