Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- नीलू ओगरे अध्यक्ष मध्यान्न भोजन रसोइया महासंघ ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मिड-डे मील योजना) अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश 33 जिलों के 146 विकासखंडों में संचालित 45610 शालाओं में अध्ययनरत 2993170 के लिए 87026 रसोइया भोजन बनाने हेतु नियोजित किया गया है रसोइया एवं रसोइया सह सहायिका का मानदेय वर्तमान में 1500/- प्रतिमाह है प्रत्येक वित्तीय वर्ष में केवल 10 माह के लिए ही देय होता है यह मानदेय अत्यंत कम है जिससे रसोइया एवं रसोइया सह सहायिका को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है मानदेय में बढ़ोतरी किये जाने हेतु अनेक आवेदन-निवेदन किये परन्तु सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है,जिससे हम व्यथित एवं आक्रोशित है फलस्वरूप अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन करने मजबूर है इस आन्दोलन में प्रदेश के समस्त रसोइया सम्मिलित होंगे उल्लेखनीय है सरकार के जनघोषणा-पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कुल के अन्य कर्मचारियों को कलेक्टर दर के अनुसार वेतन दिए जाना उल्लेख है (कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के पृष्ट-27) प्रदेश के समस्त रसोइया 28 फ़रवरी को अपने-अपने-जिला से पदयात्रा करते हुए रायपुर पहुंच रहे है प्रदेश के चोरों ओर से आज आने वाले रसोइया आज मंदिरहसौद में रात्रि विश्राम कर कल 2 मार्च को धरना स्थल के लिए रवाना होंगे तथा 3 मार्च 2023 को धरना स्थल तुता नवा रायपुर में धरना प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव के लिए निकलेगी तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जावेगा

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!