Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

तिल्दा :- राजू शर्मा,सभापति जिला पंचायत रायपुर के द्वारा ग्राम पंचायत सरोरा के शँकराचार्य पार्क में आज बोर उत्तखनन किया गया व जल्दी ही पम्प एवं दाऊ डी डी अग्रवाल ने आज पलारी बलौदाबाजार में ज्योतिष पीठधिश्वर जगतगुरु शँकराचार्य स्वामी अविमुकतेश्वरानन्द सरस्वती जी महराज से भेंट कर ग्राम सरोरा में 18 पुराण में से एक पुराण की कथा सरोरा शँकराचार्य पार्क में सुनाने हेतु विनती किया जिसे गुरुदेव ने स्वीकार करते हुये पुराण कथा हेतु तैयारी करने का निर्देश व आशीर्वाद दिया.विदित हो की महराज ने छत्तीसगढ़ में 18 पुराण व 18 उप पुराण की कुल 36 पुराण सुनाने की इच्छा की हैं इसी कड़ी में गुरु परिवार के सदस्यों ने शँकराचार्य महराज से ग्राम सरोरा,तिल्दा जिला रायपुर में पधारने हेतु अनुरोध किये है.ग्राम सरोरा के भक्त ब्रम्हलीन गुरुदेव भगवान ज्योतिष एवं द्वारिका शारदा पीठाधिश्वर जगतगुरु शँकराचार्य स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती जी महराज से वर्ष 1985 से दीक्षित हैं व महराज जी द्वारा बताये गए आध्यात्मिक जन जागरण,गौसेवा, गंगा सेवा अभियान के लिए सतत प्रयत्नशील हैं सरोरा के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी गई हैं व् पूरे आयोजन के लिए महराज के कृपा प्राप्त शिष्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रकाश उपाध्याय के निर्देशन में कथा होगी. सरोरा के पूरे आयोजन के प्रमुख की जिम्मेदारी श्री राजू शर्मा, जिला पंचायत रायपुर सभापति संभालेंगे.उक्त जानकारी सरोरा गुरु परिवार के मिडिया प्रभारी इन्दर कोटवानी,वरिष्ठ पत्रकार ने दी हैं. महराज द्वारा प्रतिदिन सुबह 08 बजे दीक्षा दी जाएगी. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कथा होगी, शँकराचार्य गुरु परिवार के राजू शर्मा,डी डी अग्रवाल,राम भरोसा साहू,रामजीवन यदु,संतोष यदु मुकेश अग्रवाल,सुनील वर्मा दिनेश तिवारी,रणछोड़ तिवारी आदि भक्तों ने महराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये.

SAGAR BATRA

By SAGAR BATRA

सागर बत्रा संपादक सागर न्यूज़ 24 मोबाइल नंबर :- 9131216133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POST

Click to listen highlighted text!